
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अगस्त 2023
नेता प्रतिपक्ष ने लोगो से निवेदन करते हुए कहा कि जान से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और जो घर असुरक्षित हो गये हैं, उनमें न जाएं। यह आपदा का दौर बीत जाएगा। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से भी आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यह आपदा का दौर है। हम एक दूसरे के लिए हाथ बढ़ाएंगे तो यह वक़्त आसानी से कट जाएगा।
दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में लोग विभिन्न प्रकार के काम और खेती करके अपना गुज़ारा कर रहे थे लेकिन इस आपदा में सब कुछ बह गया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन बिसवा ज़मीन देने की बात कर रही है। तीन बिसवा से उनका कुछ नहीं होने वाला। लोगों की जितनी ज़मीन गई है, सरकार लोगों को इतनी ज़मीन दे। जिससे वह अपना आशियाना बना सकें और अपनी खेती-बारी का काम काफ़ी सकें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से आग्रह किया कि वह विधान सभा में इस मुद्दे को ज़ोर शोर से उठाएं। नेता प्रतिपक्ष ने उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





