सुंदरनगर: बीडीओ कार्यालय के पुराने क्वार्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

खबर अभी अभी
मंडी,
सुंदरनगर के जवाहर पार्क के समीप स्थित बीडीओ कार्यालय के पुराने क्वार्टर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share the news