
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जून 2023

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जगह कार्यालयों में बाबूगिरी कर रहे 12 स्कूल प्रिंसिपलों की शिक्षा निदेशालय से छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की अधिसूचना जारी कर इन प्रिंसिपलों को स्कूलों को लौटने के निर्देश जारी किए। शिमला, सिरमौर, मंडी और चंबा के स्कूलों में इन प्रिंसिपलों के तबादले किए गए हैं। यह प्रिंसिपल बीते लंबे समय से उच्च शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशालय कार्यालयों में डटे हुए थे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा सचिव को प्रतिनियुक्तियां रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। शिक्षा सचिव की ओर से अधिसूचना में समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय में कार्यरत प्रिंसिपल सुनील शर्मा का तबादला शिमला के चनेड़ स्कूल के लिए किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से मंजुला ठाकुर को शिमला के बौर, मीना कुमार को नानाहर, बबीता चौहान को कंदल, माया चौहान को पौरिया और सारिका आहुजा को जोखड़ स्कूल में भेजा गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





