
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल सोलन नगर निगम पहुंचे इसदौरान एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में शूलिनी मिले की तैयारी को लेकर बैठक की गई जिसमें हर प्रकार की सुविधा को ध्यान में रखा गया जिससे मिले के दौरान आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके साथ ही सिक्योरिटी को लेकर, पानी के प्रबंध को लेकर और सोलन शहर में साफ सफाई लेकर भी चर्चा की गई।
इस विषय पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि आज शूलिनी मेले से संबंधित बैठक रखी गई थी जिसमें सिक्योरिटी पानी के प्रबंधन और मेडिकल फैसिलिटी आदि को लेकर चर्चा की गई और शूलिनी मेले के दौरान पानी की दिक्कत ना आए और साथ ही सोलन शहर में गंदगी ना फैले इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





