
खबर अभी अभी
ऊना
ऊना में आज जल शक्ति विभाग की ओर से हरोली स्थित विभागीय विश्राम गृह में हमीरपुर जोन की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने और आईओटी यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित तकनीक को जलापूर्ति व्यवस्था में प्रभावी ढंग से लागू करने पर मंथन करना है।
प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न मंडलों के अधिकारी, अभियंता और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस दौरान पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, स्मार्ट निगरानी प्रणाली, डिजिटल तकनीकों के उपयोग और जलापूर्ति सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विभाग का मानना है कि आईओटी तकनीक के उपयोग से जलापूर्ति व्यवस्था की बेहतर निगरानी संभव होगी, जिससे तकनीकी खामियों का समय रहते समाधान कर आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इस मौके पर जल शक्ति विभाग प्रधान सचिव , उपायुक्त जतिन लाल,अभिषेक जैन,अंजू शर्मा, धर्मेंद्र गिल ,नरेश धीमान sp ऊना सचिन हीरामेठ और धर्मेंद्र गिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





