
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





