
30/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी
आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन भुंतर के (खोखन) में हुआ जिस में प्रदेश भर से 32 लगभग युवाओं ने भाग लिया। वहीं वरिष्ठ प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 22जुलाई शुरू होकर से 29 जुलाई को समापन किया गया। शिविर के दौरान 3 दिन सुबह 6 बजे से 7बजे तक स्वयंसेवकों ने GMSSS Katrain के NSS CAMP में जा कर योग भी सिखाया और एक दिन शाम कों मिल कर शानदार भजन संध्या का भी आयोजन किया.। जिसमें 42 युवा NSS के और 40 युवा एवं युवतियां युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर कुल्लू के शामिल हुए। पूर्णतः अनुशासित और ऊर्जावान भजन संध्या के लिए प्रधानाचार्य नेगी ने आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों की सराहना की। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि अगला युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 5 अगस्त से होगा। इस से युवा अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ साथ जीवन के उच्चतम आयामों को छू पायेगे, नशे से दूर रहेंगे।
शिविर के दौरान मलाना से आए युवक भाइयों हरि चंद और रूप ने अपने अनुभव में बताया कि एक को बहुत ज्यादा नर्वसनेस की प्रॉब्लम थी शोल्डर पैन था दूसरे को बहुत ज्यादा गुस्सा आता था लेकिन इस कोर्स के बाद दोनों प्रॉब्लम ठीक हो गयी और गुस्सा अब आता है मगर भीतर दिक्कत नहीं होती. एक युवती सानवी ने बताया कि उन को मेंटल confusion की ज्यादा दिक्कत थी सुदर्शन क्रिया करने से मन शांत और स्पष्ट होने लगा है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से आयी मिशेल ने इस कोर्स को अविश्वसनीय बताया जो हर युवा को करना चाहिए।
युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर
के अंत में युवाओं ने ध्यान और धमाल सत्संग भजन से गुरु पूर्णिमा का पर्व मशहूर आर्ट ऑफ लिविंग गायक गणेश के साथ मनाया।






