इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू में लगी चिप, अब नहीं हो पाएगी गड़बड़ी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 अगस्त 2023

Chip installed in electronic digital Taraju, now there will be no disturbance

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध करवाने वाली उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) को अब चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू प्रदान किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क यह मशीनें उपलब्ध करवाएगा

यह हाइटेक इलेक्ट्राॅनिक तराजू पॉस मशीनों से कनेक्ट रहेंगे। इससे आने वाले समय में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं के राशन में अब हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। राशनकार्ड धारकों को राशन लेने के बाद रसीद भी मिलेगी। जिसमें कितना किलो ग्राम राशन एक कार्ड पर दिया गया है, उसकी पूरी जानकारी उपभोक्ता के पास रहेगी।

डिपोधारकों को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू पर तोलकर ही उपभोक्ताओं को पीडीएस का राशन देना होगा। उसके बिना राशन नहीं बांट सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपुओं को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू वितरित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रदेश के करीब 5,044 राशन डिपो हैं।

इनके माध्यम से करीब 19 लाख राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन मशीनों की खास बात यह है कि इलेक्ट्राॅनिक मशीन पर जितना राशन का वजन होगा, उतनी ही मात्रा का बिल प्रिंटर से बाहर आएगा। पूर्व में डिपोधारकों ने अपने पैसों से ही इलेक्ट्रॉनिक मशीनें खरीदीं थीं। खराब होने पर डिपो संचालक को खुद रिपेयर करवाना पड़ता था। अब इन मशीनों को विभाग हर साल खुद चेक करने के बाद खराब पाए जाने पर रिपेयर भी करवाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news