
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा थाना के अंतर्गत तलाई मोड के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेंपो में करीब 40 से 50 श्रद्धालु सवार थे। तलाई मोड के पास टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
टेंपो पीर निगाह से बाबा बालक नाथ जा रहा था। टेंपो के चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





