एम्स बिलासपुर में निलंबित किए सुरक्षा सुपरवाइजर को बहाल करने पर एक महिला ने जमकर किया हंगामा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

एम्स बिलासपुर में निलंबित किए सुरक्षा सुपरवाइजर को फिर से बहाल करने पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि एम्स प्रशासन ने चोरी छुपे सुपरवाइजर को फिर से नौकरी पर रखा है।

बुधवार को महिला एम्स में पहुंची तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। एम्स के आसपास के क्षेत्र में रहने वाली इस महिला ने आरोप लगाया कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले सुपरवाइजर को फिर चोरी छिपे नौकरी पर रख लिया है। जब वह एम्स में जाने लगी तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया जबकि एम्स में कोई भी आ सकता है। महिला ने प्रशासन से मांग की है कि उस व्यक्ति को एम्स से निकाला जाए। साथ ही एम्स प्रशासन पर कार्यवाही की जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news