ऑटो चालक दर्शन गौतम ने कहा- सोया हुआ है प्रशासन, सड़क पर पड़े गड्ढों को लेकर नही ले रहा कोई संज्ञान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जून 2023

सोलन शहर में सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है जिसके चलते वाहन चालकों का अब सड़क पर चलना मुश्किल होता जा रहा है अब यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढों में सड़क ।
सोलन शहर में बाईपास के पास फोरलेन का निर्माण कार्य के चलते गुरुद्वारे की तरफ से नए बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क अब दयनीय स्थिति में है हाल यह है कि अब सड़क पर पता लगाना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढों में सड़क सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ चुका है आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना सामने आती रहती है

ऑटो चालक दर्शन गौतम ने मीडिया के माध्यम से रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन सोया हुआ है और इस और कोई संज्ञान नहीं ले रहा है सड़क पर पड़े गड्ढों के चलते ऑटो और अन्य गाड़ियों का काफी नुकसान हो जाता है कई बार तो दुर्घटना भी हो जाती है

ऑटो चालक ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से अपील की है कि सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि वाहन चालकों को सड़क की अच्छी सुविधा मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news