
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 मार्च 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से कोई परिवार नहीं उजड़ेगा। सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी बड़े हवाई अड्डे के लिए 1,446 परिवार विस्थापित होंगे। विस्थापितों के लिए योजना लेकर आएंगे। उचित मुआवजा दिया जाएगा। भूमि की जगह भूमि, दुकान की जगह दुकान देने पर विचार करेंगे। सभी को संतुष्ट करने के बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक पवन काजल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा में भू अधिग्रहण को 2,000 करोड़ और मंडी के लिए 8,000 करोड़ की राशि चाहिए है। उन्होंने केंद्र सरकार से पैसा लाने के लिए भाजपा के विधायकों से भी सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डे का रनवे 1,376 मीटर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली से प्राप्त ड्राफ्ट मास्टर प्लान के अनुसार कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे को 1,376 मीटर से 3,010 मीटर तक दो चरणों में बढ़ाने का प्रस्ताव है। विस्थापित होने वाले 14 में से दस गांवों ने विस्तारीकरण के लिए हामी भर दी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





