
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अगस्त 2023

बल्ह तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के मामले में नाचन के विधायक विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर ऑफिस कानूनगो दीनानाथ शर्मा ने करवाई है। वह संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिन विधायक विनोद कुमार कुछ लोगों के साथ तहसील कार्यालय में आए और ड्यूटी के दौरान उनसे अभद्र व्यवहार किया। मेज पर रखीं फाइलों और कागजों को उठाकर फेंक दिया।
उसके बाद गुस्से में उन्होंने गाड़ी में जबरन अपने साथ बैठाया और हिंसक व्यवहार किया। कहा कि गाड़ी में जो लोग उनके साथ थे, उनसे मुझे जान से मारने का खतरा भी महसूस हुआ। वह अपनी सफाई में कहना चाह रहे थे, लेकिन विधायक नहीं सुन रहे थे। कानूनगो ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि विधायक विनोद कुमार ने सरकारी काम में बाधा डाली। ऐसे में विधायक के व्यवहार से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
चाहे मुझे फांसी पर क्यों न चढ़ना पड़े। उधर, इस मामले को लेकर कांग्रेस और बल्ह प्रशासन ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंडी में एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने पत्रकार वार्ता, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बैठक कर विधायक से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





