#सोलन शहर वासियों को गिरी नदी से की जा रही पानी की सप्लाई।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 अगस्त 2023

शिमला में कुछ दिनों पहले एक हादसा सामने आया था जिसमें कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई थी जिसमें एक स्लॉटर हाउस भी ध्वस्त हुआ था जिसके गिरने से बायोमेडिकल वेस्ट टैंक भी टूट गए थे जिस कारण उसका वेस्ट सोलन की अश्विनी नदी में पहुंच गया था लेकिन नगर निगम द्वारा जानकारी मिलने पर ही उस पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया था।

इस विषय पर नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया था कि पानी की टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने पर ही पानी की सप्लाई की जाएगी वहीं इसी विषय पर नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पानी की टेस्टिंग की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है इसलिए अभी गिरी नदी से ही पानी की सप्लाई की जा रही है और जहां पर चार-पांच दिन से पानी नहीं छोड़ा गया है वहां पर पानी की सप्लाई की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news