
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अगस्त 2023
इस वर्ष 15 अगस्त को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया है जिसका नाम है मेरी माटी मेरा देश इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य है कि भारत देश को आजाद करने से लेकर अब तक जो भी शहीद हुए हैं उनके सम्मान के रूप में इस अभियान को शुरू किया गया है इसी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सोलन के जवाहर पार्क में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वही शहीदों के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही शहीदों के परिवार को भी सम्मानित किया गया। साथ ही शहीदों की याद में उन्होंने पौधारोपण भी किया।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 75 के करीब पौधे उनके पास मौजूद है कुछ ज्वाहर पार्क में लगाए गए और कुछ सलोगडा की डंपिंग साइट में और कुछ वार्ड नंबर 12 के पार्क में भी लगाए जाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





