
16 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | मनाली

मनाली। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 और 20 सितंबर को कुल्लू जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मनाली में आयोजित ‘प्रिंसिपल कॉलेज कैडर’ कॉन्फ्रेंस में बतौर अध्यक्ष शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री 19 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मनाली पहुंचेंगे। इसके बाद वे देव लोक रिसॉर्ट, मनाली में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल कैडर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था से संबंधित मुद्दों और कॉलेज स्तर पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
शिक्षा मंत्री का कुल्लू जिले का यह प्रवास 19 और 20 सितंबर तक रहेगा।





