कुल्लू में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

कुल्लू,
आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) कुल्लू अनुराग चंदर शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। यह कंट्रोल रूम आम नागरिकों की शिकायतों, सुझावों तथा चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए 24 घंटे (24×7) कार्यरत रहेगा।
ज़िला प्रशासन ने कंट्रोल रूम के लिए विशेष संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। फोन नंबर: 01902-225633 और ई-मेल: ac-kul-hp@nic.in है। सहायक आयुक्त डॉ. जैबंती ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो चुनाव से संबंधित सभी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत होंगी।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news