बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चरस व चिट्टा के साथ कई आरोपी पकड़े, NDPS एक्ट में केस दर्ज

बिलासपुर।
जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर चरस और चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने 28 अप्रैल को पड्डा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार (HP34A-4123) को रुकने का इशारा किया। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 459.43 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में सदर थाना की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने लखनपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। तलाशी में उनके पास से 15.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

तीसरे मामले में घुमारवीं पुलिस ने BDO कार्यालय के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 3.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी

Share the news