
कुल्लू
कुल्लू में ज़िला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला के सभी मंडलों के संयोजक एवं सह संयोजकों ने भाग लिया।बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के परिचय के साथ प्रकोष्ठ द्वारा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरषोत्तम शर्मा,कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से २०२२ के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर मनाली मंडल शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रेम प्रकाश शाशनी,नगर मंडल के संयोजक बिशन ठाकुर सहित जिला के सह संयोजक निरंजन शर्मा सहित सभी मंडलों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू..





