मनाली से चोरी Alto K10 बरामद, मंडी से आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू: वाहन चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना मनाली में 09 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले की तफ्तीश के दौरान चोरी हुई कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वशिष्ट निवासी चाँदनी ठाकुर की शिकायत पर धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 26 मार्च 2026 की सुबह उनके पति ने अपनी Alto K10 (HP-02K-2427) को वोल्वो बस स्टैंड मनाली में पार्क किया था, लेकिन कुछ समय बाद लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान 22 अप्रैल 2026 को चोरीशुदा कार को नैरचौक, जिला मंडी से बरामद कर लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने प्रकाश (25), निवासी चच्योट, जिला मंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट

Share the news