
खबर अभी अभी
कुल्लू ,
जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने की। इस अवसर पर डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लोगों को इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा..






