गर्मियों के मौसम में चर्म रोग से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए पानी : प्रवीण शर्मा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 जून 2023

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है जिस कारण से लोगों को पसीना आने की समस्या बनी रहती है आपको बता दे की गर्मियों में कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है गर्मियों के कारण पसीना आने से कई प्रकार के त्वचा के रोग हो जाते हैं जिस प्रकार से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है

वही इस विषय पर जानकारी देते हुए सोलन जिला आयुष अधिकारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि गर्मियों में पसीने आने की वजह से कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है इसके लिए उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पसीना ज्यादा आता है उसे स्थान को सुखा रहने दे और खट्टी और तली हुई चीजें त्वचा के रोग को बढ़ावा देती है जिसके लिए इन सभी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जितनी ज्यादा मात्रा में हो सके पानी को पीना चाहिए साथ उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को चर्म रोग की शिकायत है तो वह आयुर्वेद चिकित्सक को दिखा सकते है और जो भी परहेज डॉक्टर द्वारा बताए जाएं उनका पालन करना चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news