दाड़लाघाट में 4 जुलाई को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई गांव होंगे प्रभावित

खबर अभी अभी
दाड़लाघाट:
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी चंडी-पजीना एचटी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 जुलाई (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि इस दौरान विद्युत अनुभाग चंडी के अंतर्गत आने वाले नेवड़ी, पजीना, खाली, परयाब, सोहरा कनेता, कांगरी धार, बाड़ू, बाड़ा देव, कलडवार, चांडा मांगल सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह बिजली कटौती की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

Share the news