धर्मपुर के मंडप में बादल फटा, जेसीबी मशीन और पुल निर्माण सामग्री बही

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 जून 2023

Himachal News: Cloudburst in Mandi jcb machine bridge construction material swept away

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के मंडप में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से जेसीबी मशीन गयूण खड्ड में बह गई। वहीं पुल के पिलर में लगी करीब 200 लोहे की प्लेटें मलबे में दब गईं। गयूण-द्रमण सड़क पर पुल का कार्य चला रहा था। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बनाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

Share the news