नसून सीजन के दृष्टिगत एसडीएम ने बखरोट-भंथल सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी के निर्देश

खबर अभी अभी ,
करसोग, 20 जून
उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग गौरव महाजन ने आज बखरोट-भंथल सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन विभागों के साथ मिलकर इस सड़क मार्ग का एफसीए से संबंधित ज्वाइंट इंस्पेक्शन भी किया।
एसडीएम ने मानसून सीजन के दृष्टिगत सड़क मार्ग पर विभिन्न संवेदनशील स्थानों का जायजा भी लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क मार्ग की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से सरकोल नाला तथा इसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सरकोल नाला क्षेत्र में बादल फटने की घटना के कारण भारी मात्रा में मलबा एवं विशाल चट्टानें सड़क मार्ग पर आ गई थीं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।

गौरव महाजन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि संभावित जोखिम वाले स्थलों की पहचान कर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सड़क किनारे मौजूद बड़े पत्थरों एवं चट्टानों को हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए, ताकि भारी वर्षा की स्थिति में सड़क मार्ग सुरक्षित एवं सुचारू बना रहे।

इस दौरान एसडीएम ने विभिन विभागों के साथ मिलकर सड़क मार्ग का एफसीए से संबंधित ज्वाइंट इंस्पेक्शन भी किया।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय राज गुप्ता, डीएफओ करसोग केबी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share the news