पिछले कल और आज हुई बारिश से किसान बागवानों के साथ-साथ लोगों के खिले चेहरे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 मार्च 2023

पिछले कुछ समय से सूखे जैसी स्थिति लगातार बनी हुई थी परंतु पिछले कल और आज हुई बारिश से किसान बागवानों के साथ-साथ सभी लोगों के चेहरे पर खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बारिश का ज्यादा फायदा किसानों और बागवानों को हुआ है क्योंकि पिछले कुछ समय से किसानों का कहना था कि बारिश ना होने के कारण फसलें सूख रही थी और बीमारियां फसलों को लग रही थी ।

ज्यादा  जानकारी देते हुए धारों की धार के किसान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया की  पिछले कल और आज हुई बारिश से फसलों की अच्छे से सिंचाई हुई है। इस वक्त खेतों में मटर, लहसुन, गेंहू , जौ जैसी फसले है। साथ ही खुमानी, प्लम, आडू जैसे फलों के पौधों में भी फूल आने शुरू हुए हैं । और इस बारिश से सभी फल सब्जी उगाने वालों को फायदा मिला है। परंतु कई जगहों पर बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई है जिसे किसानों को काफी नुकसान हुआ है ।

ज्यादा जानकारी देते हुए हरी शर्मा ने बताया की कुछ किसानों द्वारा समय पर बारिश ना होने के कारण फसल नहीं बोई गई उन्होंने कहा कि बारिश होने से जल स्त्रोत बढ़ेंगे और आने वाले समय में लोगो को पानी की किल्लत से निजात मिलेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news