
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
रिकांगपिओ (किन्नौर)केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा में जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य कल्पा सोमेश देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान मीरा देवी और सदस्य भी मौजूद रहे।

स्कूल की मुख्याध्यापिका कौशल्या नेगी ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास, भाषा विकास, बच्चों का कोना, गणित की पूर्व तैयारी को लेकर स्टाल लगाए गए। अध्यापक शंकर नेगी ने अभिभावकों को स्टॉल पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों और उनकी माताओं के लिए के लिए प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन प्रथम के जिला समन्वयक रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। समुदाय सहभागिता एवं स्कूल प्रबंधन समिति समन्वयक ललिता नेगी ने अभिभावकों, समुदाय और स्कूल प्रबंधन समिति को अध्यापकों से सहयोग करने और बच्चों के सर्वांगीण के लिए मिलकर काम करने को कहा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





