
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 जून 2023
बालमुकन्द एपेक्स होस्पिटल सोलन द्वारा रविवार को कसोली के अन्तर्गत आने वाली देलगी पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। साथ ही उन्हें निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञों की टीम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रदीप गोयल, स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि वर्मा, एवं आयुर्वेद के ज्ञाता डॉ लोकेश ममगाई मौजूद रहे।

कैंप के दौरान मरीजों के निशुल्क E.CG., ब्लड शुगर, B.M.D., B.M.1. जैसे टेस्ट आधुनिक उपकरणों द्वारा किए गए। एपेक्स हॉस्पिटल सोलन द्वारा किए जाने वाले बालमुकुन्द निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य दूर दराज रहने वाले लोगों को जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए मीलों दूर आना पड़ता है उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा की सुविधा उनके ही क्षेत्र में प्रदान करना है, डॉ. लोकेश ममगाई ने कहा कि ऐसे कैम्पों के लगने से निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे रोगियों को लाभ मिलता है जिन्हें अपनी बिमारियों के बारे में पुर्णत: पता नहीं होता है तो आज कुछ ऐसे गंभीर रोगीयों को जांचा गया और उन्हें समय पर उपचार करने की सलाह दी गई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





