
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता की बड़गांव पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र को नहीं हटाया जाएगा। मामला उजागर होने के बाद उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने हस्ताक्षेप करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पंचायत से शराब ठेका खुलने के बारे में आपत्तियां मांगी गई हैं। बड़गांव पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 20 मीटर दूर साल 2019 से शराब ठेका चल रहा है। बीते वीरवार को ठेके को हटाने की जगह आंगनबाड़ी केंद्र को ही दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए गए।
ठेके का विरोध लंबे समय से चल रहा है। 23 मई को पंचायत ने भी आबकारी एवं कराधान विभाग को इस बारे में अवगत करवाया था। यदि विभाग कार्रवाई करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 1 जून को आंगनबाड़ी केंद्र में आ रहे बच्चों के अभिभावकों और आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों की बैठक हुई। इसमें भी शराब के ठेके को हटाने के लिए प्रस्ताव डाला गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता की ओर से 3 मई को पत्र संख्या 1-13/2006-07 के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग घुमारवीं को ठेका हटाने के लिए कहा था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





