मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर भीषण टक्कर, ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर और कार भिड़ीं

खबर अभी अभी
ऊना/कांगड़ा:
मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक और सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल जा रही एक टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share the news