
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 मार्च 2023
सोलन शहर में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ते जा रहे है आपको बता दे की सोलन शहर में केसेस में लगता वृद्धि देखने को मिल रही है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना लोगो की भीड़ लगी रहती है। जिसका एक कारण मौसम परिवर्तन भी है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब देखा जा रहा है। एक और जहां सुबह के वक्त धूप खिलती है वही दूसरी ओर शाम के वक्त बारिश होने लगती है जिस कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। और सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना केसेस की अगर बात करे तो जिले में अभी 42 केसेस हो चुके है। ज्यादा जानकारी देते हुए स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी अमित रंजन ने बताया की अभी 42 केसेस एक्टिव है और सभी घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए और मास्क का प्रयोग करें।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





