
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 मार्च 2023
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग युवाओं की सुविधा के लिए रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण के लिए आलाइन पोर्टल विकसित कर रहा है। इसके तहत युवा कहीं से भी रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण और नवीनीकरण करवा सकेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर सुगमता से प्रदान करने के लिए आनलाइन पोर्टल में नियोक्ताओं को पंजीकरण करवाने का समाधान भी रखा जा रहा है। नियोक्ता मांग अनुसार योग्य एवं कुशल बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में रोड मैप तैयार कर रही है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में योग्य कुशल बेरोजगारों की संख्या 2.43 लाख है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुशल बेरोजगारों की संख्या 12,339 है। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि कुशल बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेलों तथा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





