संजौली में दसवीं की छात्रा पर युवक ने किया खूनी हमला, जानिए पूरा मामला…

शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बडफ़र गांव में एक युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share the news