
खबर अभी अभी
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने आपातकाल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। प्रदर्शनी के माध्यम से आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों पर पड़े प्रभाव और उस दौर के संघर्ष को दर्शाया गया।
इसके उपरांत कालीबाड़ी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए गए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, रश्मिधर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलवीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#ConstitutionHatyaDiwas #Emergency1975 #BJPHimachal #RajeevBindal #Democracy #Shimla #HimachalNews #KhabarAbhiAbhi





