सोलन के पुराने डीसी ऑफिस से कोटलानला तक 23 से 25 जून तक ट्रैफिक रहेगा बंद।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जून 2023

सोलन शहर का शूलिनी मेला 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपना सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया है आपको बता दे की ठोडो ग्राउंड 3 सब सेक्टर में डिवाइड किया जाएगा। इस वर्ष 500 के करीब जवान सोलन शहर में तैनात के जाएंगे वही अगर ट्रैफिक प्लान की अगर बात करे तो 23 जून से 25 जून तक सोलन के पुराने डीसी ऑफिस से कोटलानला तक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोलन का मॉल रोड बंद किया जाएगा। वही सोलन के राजगढ़ रोड पर आने वाली बसे कोटलानला से ही वापिस जाएगी। इस विषय पर जानकारी देते हुए डीएसपी भीष्म सिंह ने बताया की लोगो की किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सोलन के ओल्ड डीसी ऑफिस से कोटलनाला तक ट्रैफिक बंद किया जाएगा। और हर वर्ष की तरह सोलन का मॉल रोड भी बंद रहेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news