
3/8/2026
सिरमौर
खबर अभी अभी
नाहन विधानसभा क्षेत्र के सेनवाला की ओर जाते समय उनकी नजर सड़क किनारे हुए एक सड़क हादसे पर पड़ी। एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहा था।
बिना एक पल गंवाए डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपना काफिला रुकवाया, तुरंत घायल युवक के पास पहुंचे और एक चिकित्सक होने का अपना कर्तव्य निभाते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने घायल की मरहम-पट्टी की और उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल जाने की सलाह भी दी।
यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग डॉक्टर बिंदल के इस मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सेवा का असली अर्थ पद, प्रोटोकॉल या पहचान से नहीं, बल्कि समय पर निभाई गई इंसानियत से तय होता है। और यही सबसे बड़ी पहचान है।





