
7/8/2026
हिमाचल
खबर अभी अभी
हिमाचल प्रदेश में पुलिस बैरियर पर गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर अपने पास रखा चिट्टा (हेरोइन) निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
पुलिस ने युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नशा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम फॉयल बरामद की गई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






