
खबर अभी अभी
शिमला, 9 जून।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव कटवाल ने कहा कि 10 जून 2026 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व, नीतियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण पर व्यक्त किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है।
संजीव कटवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में 200 से अधिक स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, प्रार्थना सभाएं, आरती एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रहित, जनसेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। बीते 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और वैश्विक मंच पर उसकी प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और देशभर में तीर्थ एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान की है।
संजीव कटवाल ने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लें और राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के प्रति अपना सम्मान एवं समर्थन व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा हम सभी को उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट एवं छायाचित्र पार्टी मुख्यालय को भेजे जाएंगे ताकि इस ऐतिहासिक अवसर की स्मृतियों को संजोया जा सके।
सुक्खू सरकार का तुगलकी फरमान दूध उत्पादक किसानों की कमर तोड़ने वाला, भाजपा चुप नहीं बैठेगी : लोकेन्द्र कुमार
दूध खरीद बंद कर किसानों की आजीविका पर हमला, अपनी नाकामी छिपाने के लिए नए-नए बहाने ढूंढ रही है सरकार
शिमला :आनी विधायक लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को बीएमसी केंद्रों से दूध खरीद बंद करने के निर्णय को किसान विरोधी, महिला विरोधी और तुगलकी फरमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाई जा रही है, जबकि दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि दूध उत्पादक किसानों को दो-दो महीने तक भुगतान नहीं मिल रहा है और अब सरकार दूध खरीद ही बंद करने की तैयारी में जुट गई है।
लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण परिवारों की आय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूध उत्पादक किसानों के साथ इस प्रकार का अन्याय किया जा रहा है। सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए किसानों पर बोझ डाल रही है। यदि दूध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है तो यह किसानों की मेहनत का परिणाम है, लेकिन सरकार ने इस बढ़ते उत्पादन को संभालने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई।
उन्होंने कहा कि दत्तनगर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता पूर्व भाजपा सरकार के समय 25 हजार लीटर से बढ़ाकर 50 हजार लीटर की गई थी। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने संयंत्र के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में स्वयं सरकार ने स्वीकार किया था कि क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग एक लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। जब सरकार को यह जानकारी थी तो आखिर अतिरिक्त दूध के प्रबंधन और प्रसंस्करण की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार किसानों को ही परेशान कर रही है। मंगलवार को दूध खरीद बंद करने का फैसला हजारों किसानों की मेहनत पर सीधा प्रहार है। जो दूध प्रतिदिन एकत्रित होता है, उसका नुकसान कौन भरेगा? जिन परिवारों की रोजमर्रा की आय दूध बिक्री पर निर्भर है, उनकी आर्थिक क्षति की जिम्मेदारी कौन लेगा? मुख्यमंत्री और सरकार को प्रदेश के किसानों के इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो गरीब, किसान, महिला और युवा विरोधी हैं। कभी संस्थान बंद किए जाते हैं, कभी विकास कार्य रोके जाते हैं और अब किसानों की आजीविका पर हमला किया जा रहा है। यह सरकार जनहित के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है।
आनी विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मिल्कफेड के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि यदि दूध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है तो दत्तनगर मिल्क प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए आज तक क्या कदम उठाए गए? आखिर किसानों को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें परेशान करने की नीति क्यों अपनाई जा रही है?
लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश के सभी दूध उत्पादक किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सभी किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से भी इस अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तुरंत इस तुगलकी आदेश को वापस नहीं लिया और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी।
Invitation
प्रेस आमंत्रण
दिनांक: 10 जून 2026
विषय: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर हवन कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश की ओर से आप सभी मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया जाता है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर संकल्प हेतु राम मंदिर, शिमला में विशेष हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनोद कुमार जी, विधायक एवं उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम विवरण:
📍 स्थान: राम मंदिर, शिमला
📅 दिनांक: 10 जून 2026
🕚 समय: प्रातः 11:15 बजे
आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम के कवरेज हेतु समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करें।
सादर,
भारतीय जनता पार्टी
हिमाचल प्रदेश





