21 जून को नाहन के पक्का तालाब में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

खबर अभी अभी,
🧘‍♀️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♂️

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने जिला वासियों से अपील की है कि वे 21 जून को नाहन स्थित पक्का तालाब में आयोजित होने वाले योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

यह योग शिविर प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और सभी नागरिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

📍 स्थान: पक्का तालाब, नाहन
🕕 समय: सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
📅 तिथि: 21 जून 2026

आइए, योग अपनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Share the news