
खबर अभी अभी | सुंदरनगर | 12 नवंबर 2026

अपनी लंबित मांगों को लेकर HRTC कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 22 नवंबर 2026 को सुंदरनगर HRTC डिपो में चक्का जाम किया जाएगा।
कर्मचारियों के इस ऐलान से परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यदि प्रस्तावित चक्का जाम होता है तो बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अब निगाहें निगम प्रबंधन पर टिकी हैं कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या 22 नवंबर को प्रस्तावित चक्का जाम टल पाएगा।





