22 मार्च को ठोडो मैदान में दौड़ प्रतियोगिता होगी आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मार्च 2023

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग के लिए जिला स्तरीय लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 22 मार्च को ठोडो मैदान में किया जाएगा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविंद्र कैथ ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 मार्च की सुबह 10:00 बजे ठोडो मैदान सोलन में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट कर सकते हैं इस प्रतियोगिता मैं 13 से 15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 3000 मीटर और 16 से 19 आयु वर्ग के लिए 5000 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा इसमें दोनों वर्गों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 6000 5000 और 4000 की नगद राशि इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी वहीं यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होंगे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news