
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जून 2023
भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कूनपुरी ने प्रदेश सरकार के 6 महीने के कार्यकाल को विफल करार दिया है। सोमवार को सोलन में पत्रकार वार्ता करते हुए देवेंद्र कूनपुरी ने कहा कि भाजपा सरकार में जो सुविधाएं किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मिल रही थी, आज उसे सत्ता में आते ही प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों से दूध लेने को लेकर कांग्रेस ने गारंटी दी थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं हर माह अपने बैंक खाते में 1500 आने का इंतजार कर रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा के लोग कर रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





