
4/8/2026
ऊना
खबर अभी अभी
आज बीजेपी कार्यालय मे पत्रकारों से बात करते हुए ऊना सदर के विधायक एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती नें एक प्रश्न के जवाब देते हुए खाप की, गुरु रवि दास जी की 650 वीं वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी ने जो निर्णय लिया है। कि गुरु रवि दास जी के जन्म स्थान बनारस से,उस पवित्र भूमि से ,मिट्टी इकट्ठी करके कलश में पूरे देश के अंदर गुरु रवि दास जी की शिक्षाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है ।क्योंकि गुरु रवि दास जी के बारे में एक बहुत बड़ी गलत फेमी कुछ लोगों ने पाल रखी है । कि गुरु रवि दास जी केवल जाति के संत थे । पर ऐसा नहीं है संत सर्व समाज के होते है ।संत मानवता के होते है ।संत सच्चाई के ऊपर चलने वाले व्यक्ति को हम संत कहते है ।तो उसी तरह से संत शिरोमणि गुरु रवि दास जी को कहा गया है ऐसा माना जाता ही कि गुरु रवि दास जी संतो में महान संत है तो उनकी शिक्षाओं की गाँव गांव, जगह जगह लोगो तक पहुंचाना ये भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक निर्णय लिया है जिसका हम सब स्वागत करते है
वहीं उन्होंने पिछले कल भारतीय जनता पार्टी व स्थानीय गुरु रवि दास सभा समिति संतोषगढ़ की उनकी सहमति से उनके सहयोग से वहां के ग्रामवासियों के सहयोग से हमने पहला कार्यक्रम उस मंदिर के अंदर किया ।और उस कार्यक्रम को देखकर के कांग्रेस के लोग फ्रस्ट्रेट हो गए । परेशान हो गए। उनको लगता है कुछ समाज उनकी बपौती है चाहे वो उनके लिए कुछ करे या न करें।
उनका नाम लेकर वो वोट लेते है बाकी वो समाज के लिए करते कुछ भी नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा जो भी इस देश के अंदर महान आत्मा पैदा हुई उसने महान काम किये चाहे वो गुरु नानक जी हो , चाहे गुरु गोविंद जी हो ,चाहे महर्षि वाल्मीकि जी हो चाहे संत तुका राम जी हो चाहे बहादुर बंगा धीर वैरागी जी हो चाहे गुरु रवि दास जी हो ऐसे जितने भी पूरे देश में अलग अलग जगह पर जितने भी संत है चाहे आज पंजाब के अंदर ,पूरे हिंदुस्तान के अंदर ,पूरे विश्व के अंदर ,राधा स्वामी जी कांम कर रहे है । सत्संग व्यास डेरा काम कर रहा है । इसे हमारे स्थानीय स्तर के ऊपर बाबा बाल जी कांम कर रहे है । जितने भी हमारे मंदिर मठ है ।उसके अंदर जो संत काम कर रहे है उनका मान सम्मान करना उन बातों को जनता तक पहुंचाना ये भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है । और हम इसी के ऊपर चलने वाले लोग है ।
और अब जो कल के कार्यक्रम की कांग्रेस के लोग आलोचना कर रहे है मुझे लगता है कि इनको अब इससे निराशा है । मेरा उनसे आग्रह रहेगा कि आप भी इन कार्यक्रमों के अंदर सम्मिलित हो और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को कहे कि आप इस द्रोहियों के साथ न मिल कर देश के पवित्र संतो के साथ मिले । राजनीति का मतलब ये नहीं है कि वो धर्म से जुड़ी है धर्म क्या है ये एक बहुत बड़ी गाथा है जो शायद कांग्रेस के लोगों को समझ नहीं आयेगी उसके नाते हम लोग चाहते है कि पूरे देश के अंदर जो जातिवाद का जहर जो कुछ लोग फैला रहे है चाहे वो किसी भी जाति के हो । उन लोगों को भी ऐसे लोगों की शिक्षाओं से आगे बढ़ना चाहिए। गुरु रवि दास जी या फिर गुरु रवि दास समाज है जो उस वर्ग से संबंध रखते है उनके बारे में पार्टी ने क्या क्या किया है ये हम सब लोग जानते है चाहे वो भीम राव अम्बेडकर जी के नाम 68 विधानसभा क्षेत्रों में अम्बेडर भवन बनाने का मामला हो ।या हिमाचल प्रदेश के अंदर गुरु रवि दास नयन योजना के अंतर्गत हमारे जो रविदासिय समाज के जो मोहल्ले थे जिनके अंदर गलिया कच्ची थी रास्ते कच्चे थे । कांग्रेस का 50 वर्ष शासन करने के बाबजूद भी वहां गंदगी के अम्बार लगे रहते थे । हमने गुरु रवि दास नयन योजना चला कर के भारतीय जनता पार्टी ने धूमल जी सरकार के टाइम अम्बेडकर भवन भी बनाए और इसी योजना के अंतर्गत उन गांवों की गलियों को भी पक्का किया ।माता शबरी के नाम पर हिमाचल प्रदेश के अंदर गरीब महिलाओं को गैस देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पूरे देश के अंदर जहाँ गुरु रवि दास जी का जन्म स्थान है उत्तर प्रदेश सरकार ने 180 करोड़ रूपए की योजना बनाई हैं ताकि गुरु रवि दास जी के जन्म स्थान को एक अच्छा सा बना कर के उसे समर्पित करे । वहां लाइब्रेरी भी होगी सारा इंतजाम भी होगा । इतिहास होगा गुरु रवि दास जी का ।इसी तरह से हमारी मध्यप्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपए लगा कर के वहां गुरु रवि दास जी की शिक्षाओं को लोगो तक पहुंचाने तक एक तीर्थस्थल का निर्माण किया हुआ इसे जगह जगह उनके 650 वे वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रयास। कर रही है ।
लेकिन कांग्रेस देश को तोड़ने का काम कर रही है उन में खुद में हिम्मत नहीं है लेकिन समाज के अंदर असमाजिक तत्वों को आगे बढ़ा कर चाहे वो नशा बेचने बाले लोग हो । वो चाहे गुंडा गर्दी करने वाले लोग हो । वो चाहे भ्रष्टाचार फैलाने वाले लोग हो ऐसे लोगों के साथ मिलकर के कांग्रेस के लोग कार्य करते है । और उनका सहयोग लेते है और अश्लील बाते सोशल मीडिया पर फैला कर के बड़े बड़े नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करते है । मुझे लगता है कि उन लोगों को इन बातों से दूर रहना चाहिए। उनको ठण्डे कमरो से निकलकर यानी ए सी वाले कमरों से निकलकर के गर्मी की थोड़ी तपिश लेनी चाहिए । धूल की तपिश लेनी चाहिए और बाहर निकल कर के काम करना चाहिए वरना कहा गया है कि बीजेपी धर्म के नाम कार्य करती है तो भाई अब क्या हम अधर्म के नाम पर कार्य करें।हम रावण का गुणगान करे क्या हम भगवान राम जी का गुणगान करते है ।में राम मंदिर के बारे मे जायदा बातचीत नहीं करना चाहता क्योंकि सैकड़ों सालों के संघर्ष के बाद 500 सालों के बाद इस देश के अंदर राम मंदिर का भव्य मंदिर बन कर तैयार हुआ है।
सतपाल सत्ती नें कहा कांग्रेस हमेशा जोड़ तोड़ की राजनीती करती आ रही है लेकिन अब पर दुनिया इनके झांसे मे नहीं आने वाली, उन्होंने अभिवावको से भी आग्रह किया है ये नेता अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए क्रेशर,होटल रिहाशी कलोनीयों के बिजनेस करवा कर दे रहे है और दूसरों के बच्चों के लिए नशा बेचने के कार्य सुझा रहे है अभिवावको को भी समझना चाहिए की हमें किस नेता का साथ देना चाहिए, जो सिर्फ अपने परिवार के लिए कार्य कर्ता हो, या वो जो सब के लिए कार्य कर्ता है





