नौणी विवि गैर-शिक्षक संघ ने नई कार्यकारिणी का किया चयन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 जनवरी 2023

 

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ (एनटीईडब्ल्यूए) ने संघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया है। नई कार्यकारिणी का चयन पिछले सप्ताह आयोजित संघ के जनरल हाउस की बैठक के सर्वसम्मत निर्णय के आधार पर किया गया था।

श्री ललित भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया है जबकि किशोर चंद नए उपाध्यक्ष होंगे। राकेश महेव महासचिव जबकि सुशील सिंह कंवर और प्रिया संघ के संयुक्त सचिव होंगे।

भूपिंदर सिंह और पवन शर्मा क्रमश: आयोजन सचिव और सचिव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वर्ण सिंह वित्त सचिव के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। निकाय का गठन दो वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news