कांगड़ा के सिविल अस्पताल शाहपुर में अब से मरीजों को मिलेगी 110 प्रकार के मुफ्त टेस्ट की सुविधा

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

17 फरवरी 2023

कांगड़ा के सिविल अस्पताल शाहपुर में अब से अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों के 110 प्रकार के मुफ्त टेस्ट की सुविधा मिलेगी। अब तक इन टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को टांडा अस्पताल जाना पड़ता था या निजी लैब में महंगी कीमतें चुकानी पड़ती थीं।
शाहपुर अस्पताल जिला चंबा और कांगड़ा के तीन विधानसभा क्षेत्रों भटियात, शाहपुर और जवाली की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाता है। बीएमओ विक्रम कटोच ने बताया कि यहां पर एक हफ्ते से सैंपल क्लेक्शन सेंटर खोला गया है। क्रस्ना लैब एक महीने में पूरी तरह से स्थापित कर दी जाएगी। 110 प्रकार के टेस्ट यहां पर होंगे। यहां पर दोपहर 11 बजे के बाद सैंपल लिए जाएंगे और रिपोर्ट या तो उसी दिन मिल जाएगी या फिर अगले दिन मिलेगी। इसके अलावा सैंपल की रिपोर्ट ऑनलाइन फोन पर भी देने की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक शाहपुर के अन्य सीएचसी और पीएचसी सेंटर में भी सैंपल क्लेक्शन सेंटर खोले जाएंगे, जिनके टेस्ट शाहपुर में ही होंगे।

 

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news