आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के बाहर संस्थानो को बंद करने को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मार्च 2023

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा डेनोटिफाई किए गए संस्थानो का विरोध किया और जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा संस्थान खोले गए वही दूसरी और कांग्रेस सरकार द्वारा संस्थानों को बंद करने का काम किया गया। जिसका असर जनता पर देखने को मिल रहा है।

ज्यादा जानकारी देते हुए सुशील ने बताया कि वह कांग्रेस सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों का विरोध करते है उनका कहना है की एक ओर जहां भाजपा सरकार द्वारा संस्थान खोले गए वही दूसरी ओर कांग्रेस सरकार द्वारा संस्थान बंद किए गए। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार द्वारा बेवजह संस्थान खोले गए जहा जरूरत भी नहीं थी लेकिन सुक्खू सरकार द्वारा संस्थानों को बंद किया जा रहा है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा की की क्या सरकार द्वारा संस्थानों का सर्वे किया गया है और यह दोनो ही पार्टियां राजनीति का खेल खेल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news