सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ग्रास रूट करवाने जा रहा है हॉकी प्रतियोगिता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मार्च 2023

सोलन में पहली बार ग्रास रूट द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में करवाई जा रही है। आपको बता दे की यह प्रतियोगिता 7 से 9 अप्रैल तक होगी।

हॉकी की ओर युवाओं का रुझान लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रास रूट की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री सविता शर्मा ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की ग्रास रूट द्वारा पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में किया जा रहा है। इस हॉकी प्रतियोगिता में 6 जोन से अंडर थर्टीन 12टीमें पहुंचेगी। जिसमे 6लडको और 6लड़कियों की टीमें होंगी। ज्यादातर युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे है जिससे खेलो के माध्यम से युवाओं का ध्यान को खेलों की ओर आकर्षित करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को लिम्का बुक में भी एंटर किया जाएगा ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news