
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 मार्च 2023
युवा कांग्रेस सोलन द्वारा वीरवार को शहर के ओल्ड डीसी ऑफिस के बाहर गुजरात कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को लेकर सुनाए गए फैसले के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि गुजरात कोर्ट द्वारा जिस तरह से राहुल गांधी के खिलाफ आज फैसला सुनाया गया है वह किसी षड्यंत्र के तहत है। उन्होंने कहा कि लेकिन सच की आवाज को नहीं दबाया जा सकता है और जिस तरह से राहुल गांधी देश के लिए कार्य कर रहे हैं वह आगे भी चलता रहेगा।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा कर देश की नब्ज को टटोलने वाले राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए आज विपक्ष के बड़े नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता को कम करना चाहते हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं होने वाली है पूरा देश जानता है कि कौन लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है और कौन सच की आवाज को दबाना चाहता है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





