# खलाड़ा नाला पहुंचे सीपीएस सुंदर ठाकुर |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 मई 2023

जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ा नाला का सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा निरीक्षण किया गया। तो वहीं उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि आज देर शाम तक कुल्लू शहर की पानी की सप्लाई को शुरू कर दिया जाए। वहीं, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यहां पर आगामी समय में भी विभाग के द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि इस स्थान पर कई बार भूस्खलन होता है। जिससे लग घाटी की पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ा नाला में बीते दिनों हुए भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, जिसे बीती शाम के समय वाहनों के लिए बहाल किया गया। लेकिन अभी भी सड़क पर काफी मलबा है जिसके चलते दोनों और से वाहनों की आवाजाही अभी नहीं हो रही है।

भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही शुक्रवार दोपहर सीपीएस सुंदर ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत कार्यों का भी जायजा लिया। भूस्खलन के कारण कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार की ओर जाने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह से टूट गई है। ऐसे में अखाड़ा बाजार के लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग के द्वारा  पेयजल लाइन को रिस्टोर करने का कार्य शुरू किया जा रहा कर दिया गया है। लेकिन भूस्खलन के कारण लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि शुक्रवार देर शाम तक पेयजल आपूर्ति को शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी खलाड़ा नाला में भूस्खलन के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। अब आगामी समय में बरसात के दिनों में लोगों को इस समस्या से न जूझना पड़े। इस बारे लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वही जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं और शाम तक पेयजल व्यवस्था को भी बहाल कर दिया जाएगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news