# हर माह एक तारीख को दी जाए पेंशन |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

9 मई 2023

हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच चम्बा की मासिक बैठक मंगलवार को चम्बा के पुराना बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर ने की। बैठक में निगम से सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा करने के साथ- साथ सरकार व परिवहन निगम प्रबंधन से समाधान मांगा गया।

बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने निगम प्रबंधन से मासिक पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया। साथ ही 3 फ़ीसदी महंगाई भत्ते की किस्त देने के लिए सरकार का आभार भी जताया। इसके अक्तिरिक्त लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान हेतु बजट जारी करने की मांग भी उठाई गई।

अध्यक्ष दीवान चंद ने कहा कि बीते लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन अब तक सरकार व निगम प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news